फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कई नेताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

विज्ञापन
श्रीनगर के कांग्रल कार्यालय में तारिक हमीद कर्रा। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने सोमवार को अलग-अलग जिलों के कई राजनीतिक हस्तियों और उनके समर्थकों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने इस घटनाक्रम को पार्टी के जन-समर्थक दृष्टिकोण और जम्मू-कश्मीर के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए बिना किसी समझौते के लड़ाई का नतीजा बताया।
विज्ञापन

शोपियां के अपनी पार्टी के पूर्व नेता एडवोकेट ओवैस खान, श्रीनगर के वसीम अहमद शाला और बडगाम के समीर भट श्रीनगर पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस की जन-समर्थक नीतियों और तारिक हमीद कर्रा के सक्षम नेतृत्व में पूरा विश्वास जताया। कर्रा ने कहा कि युवाओं सहित जाने-माने राजनीतिक चेहरे कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं क्योंकि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सही मायने में लोगों की इच्छाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें