फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: भूस्खलन से उड़ी-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध, दोनों तरफ फंसे वाहन

विज्ञापन
बा​धित हुआ उड़ी-बारामुला मार्ग। संवाद
विज्ञापन
बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले अंतर्गत उड़ी-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार को रजनवानी क्षेत्र के पास भारी भूस्खलन होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गिरने के कारण वाहनों की आवाजाही रुक गई है। इससे मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में यात्री और वाहन फंस गए हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, लगातार खराब मौसम और बारिश के बीच हुए इस भूस्खलन ने राजमार्ग के एक बड़े हिस्से को बाधित कर दिया है। सड़क पर जमा मलबे और चट्टानों को हटाकर यातायात बहाल करने के लिए प्रशासन और संबंधित एजेंसियों द्वारा मशीनरी के साथ सफाई अभियान शुरू किया जा रहा है।
यातायात विभाग और जिला प्रशासन ने यात्रियों तथा वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे मार्ग साफ होने तक इस रास्ते पर यात्रा करने से बचें, बेहद सावधानी बरतें और आधिकारिक ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें