फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: भूस्खलन और कोहरे से खानपोरा में छाया अंधेरा, दहशत में लोग

विज्ञापन
बारामूला के खानपोरा में हुआ भूस्खलन। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
बारामुला। जिले के खानपोरा इलाके में घने कोहरे के बीच भूस्खलन हो गया। इस कारण वातावरण अंधकारमय और भयावह हो गया जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। भूस्खलन की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें कोहरे के बीच ढलान से मलबा और मिट्टी खिसकती हुई दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

हादसे के बाद स्थानीय लोग भयभीत दिखे और उनका कहना था कि भूस्खलन और खराब मौसम ने स्थिति को भयावह और असुरक्षित बना दिया है। तत्काल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है। स्थानीय निवासियों ने अधिकारियों से क्षेत्र का जायजा लेने और आगे के जोखिम को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें