फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: भूस्खलन के कारण कई घंटे बंद रहा बारामुला-उड़ी राजमार्ग, यातायात प्रभावित

विज्ञापन
बारामुला में उड़ी हाईवे पर भूस्खलन के बाद बंद मार्ग। संवाद
विज्ञापन
- बीआरओ की टीमों ने कड़ी मेहनत से दोबारा खोला मार्ग, दोनों ओर फंसे यात्रियों ने किया धन्यवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में भूस्खलन और तेज बारिश के कारण बारामुला-उड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) बुधवार को कई घंटे बंद रहा। इस दौरान सैकड़ों वाहन दोनों ओर फंसे रहे। बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) की टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मार्ग को कुछ घंटों के भीतर ही खोल दिया। इसका यात्रियों ने धन्यवाद किया।
एक अधिकारी ने बताया कि सुबह के समय बारामुला-उड़ी मार्ग पर नंद सिंह (एनएस) ब्रिज के पास पहाड़ से पानी, मिटटी और बड़े पत्थर खिसक कर सड़क पर आ गए। इससे यातायात थम गया। भूस्खलन वाले स्थान के दोनों ओर भारी संख्या में निजी और यात्री वाहन फंसे दिखाई दिए। इनकी तुरंत क्लीयरेंस के लिए टीमों को मौके पर बुलाया गया। बीआरओ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर छोटे वाहनों के लिए कुछ घंटों के भीतर ही मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बीआरओ की तुरंत कार्रवाई का स्वागत करते हुए उनका धन्यवाद किया। एक स्थानीय आबिद अहमद ने बताया कि यह मार्ग बारामुला और उड़ी के लोगों के लिए लाइफलाइन है। इसके प्रभावित होने से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सुबह से ही हजारों लोग इस मार्ग पर फंसे पड़े थे लेकिन खराब मौसम के बावजूद बीआरओ की टीमों ने कड़ी मेहनत से इस मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया जिससे यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन

रात में इस मार्ग पर ना चलें वाहन चालक
इस बीच अधिकारियों ने रात के समय इस मार्ग पर वाहन चालकों को चलने से परहेज करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अभी मौसम के खराब रहने के चलते रात में इस मार्ग पर यात्रा करना सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें