फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: लाल चौक पर गर्म कपड़ों का बाजार गुलजार

विज्ञापन
लाल चौक के साप्ताहिक बाजार में लोग। संवाद
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर के लाल चौक पर रविवार को लगे साप्ताहिक बाजार में गर्म कपड़ों की दुकानों और स्टॉलों पर काफी भीड़ रही। लोग जैकेट, स्वेटर, गर्म इनर, मोजे आदि खरीदते देखे गए। बारामुला के रफीक अहमद ने बताया कि लाल चौक पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। यहां बाहर की बाजारों से भी माल आता है। कोरियन जैकेट और आउटर वीयर का काफी क्रेज है, और वह यहां किफायती दामों पर मिल जाते हैं।
विज्ञापन

श्रीनगर के राजबाग रह रहे मानवेंद्र ने बताया कि वह जम्मू के मूल निवासी हैं। यहां नौकरी के सिलसिले में रहते हैं। सर्दी बढ़ी है तो गर्म कपड़ों की जरूरत भी बढ़ गई है। नए और सेकंड दोनों में वैरायटी अच्छी मिल जाती है।
बिजबिहाड़ा के शफीक अहमद ने बताया कि वह यहां कपड़ों के स्टॉल लगाते हैं। इस समय वह नए डिजाइनों के लेडीज स्वेटर लेकर आए हैं। इस समय गर्म कपड़ों की काफी मांग है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें