फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कड़ाके की ठंड पर भारी कश्मीर के प्रति प्यार, घाटी में उमड़ रहे सैलानी

विज्ञापन
रील का क्रेज...श्रीनगर में भीषण सर्दी में धूप के बीच  लाल चौक के  घंटाघर पर रील बनाती युवतिया
विज्ञापन
- कश्मीर की सर्दी का लुत्फ लेने देशभर से आ रहे लोग, दक्षिण भारत के पर्यटक अधिक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर अपनी सुंदरता के साथ सर्दी, बर्फबारी और बर्फ से जुड़े खेलों के लिए भी जाना जाता है। यहां की सर्दियां और चिल्ले कलां स्थानीय लोगों के लिए भले ही मुसीबत हो पर सैलानी यहां की सर्दी का लुत्फ लेने खूब आ रहे हैं। जमा देने वाले पारे के बीच भी सैलानियों का कश्मीर के लिए प्यार कम नहीं हुआ है। गुलमर्ग, सोनमर्ग और श्रीनगर सहित सभी पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार हैं।
श्रीनगर में तीन दिन से न्यूनतम तापमान माइनस 5 से 6 डिग्री के बीच चल रहा है। धूप निकल रही है लेकिन ठंडी हवा के बीच बेअसर है। रविवार दोपहर को लाल चौक के घंटा घर पर काफी सैलानी मौजूद थे। खिली धूप से उनके चेहरे भी खिले हुए थे। जमकर फोटोग्राफी चल रही थी। कोई सेल्फी ले रहा था तो कुछ युवतियां रील बनाती हुई भी नजर आईं।
विज्ञापन

दिल्ली से आए रोहन और करिश्मा का फोटो खिंचाने का अंदाज ही जुदा था। पूछने पर बताया कि नवविवाहित हैं और पहली बार घूमने के लिए कश्मीर आए हैं। रोहन ने बताया कि दो दिन पहले ही कश्मीर आए हैं और यहां सबसे ज्यादा क्रेज तो घंटा घर का ही है। इसके बारे में सुनते और पढ़ते थे लेकिन देखा तो अलग अंदाज में नजर आया। अब बर्फ का लुत्फ लेने के लिए सोमवार को गुलमर्ग जाएंगे।
विज्ञापन

डल झील किनारे भी रविवार दोपहर में खिली धूप के बीच पर्यटकों की रौनक थी। केरल से आया परिवार यहां शिकारे की सैर की तैयारी कर रहा था। पूछने पर बताया कि नया साल मनाने के लिए आए थे। गुलमर्ग, सोनमर्ग सहित लगभग सभी जगह घूम चुके हैं, कल वापस जाना है तो बच्चों की जिद पर एक बार फिर से डल में शिकारे की सैर करने आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें