फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: डॉक्टरों की भारी कमी पर जताई चिंता, मेडिकल अधिकारी के तबादले का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कारगिल। उप-जिला अस्पताल द्रास में डॉक्टरों की गंभीर कमी को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिक समूहों ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उधर प्रशासन ने डॉक्टर शबीर अहमद खांडे का स्थानांतरण एसएनएम अस्पताल लेह से समुदाय स्वास्थ्य केंद्र द्रास में कर दिया है।
वीरवार को पत्रकार वार्ता में रांबूरपोरा वार्ड के पार्षद अब्दुल समद और भिम्बट वार्ड के पार्षद अब्दुल वाहिद ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी आदेश को अन्यायपूर्ण और लद्दाख के इस कठिनतम क्षेत्र की स्वास्थ्य आवश्यकताओं के प्रति असंवेदनशील बताया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आदेश के अनुसार द्रास उप-जिला अस्पताल के लिए एक भी डॉक्टर की नियुक्ति नहीं की गई है जबकि इलाके में पांच से छह डॉक्टरों की तैनाती की उम्मीद की जा रही थी। समुदाय के नेताओं ने निवासियों से अपील की है कि वे 1-2 दिन तक शांत रहें और संशोधित आदेश की प्रतीक्षा करें लेकिन चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो बाजार बंदी और प्रदर्शनों का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन


इस बीच एसएनएम अस्पताल लेह के मेडिकल अधीक्षक के लिखित अनुरोध के बाद प्रशासन ने अब आधिकारिक तबादला आदेश जारी किया है। डॉक्टर शबीर अहमद खांडे का स्थानांतरण एसएनएम अस्पताल लेह से समुदाय स्वास्थ्य केंद्र द्रस में किया गया है। नए पदस्थापन क्षेत्र की कठिन श्रेणी के अनुसार उन्हें संशोधित वेतनमान प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें