फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कुपवाड़ा में खाली पड़ा बीएमओ पद, प्रशासनिक कार्य ठप, कर्मचारियों की तनख्वाह अटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर का पद 26 नवंबर से खाली पड़ा हुआ है। मौजूदा बीएमओ का तबादला कर उन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुपवाड़ा के रूप में तैनात किया गया था। इसके बाद से ब्लॉक के नियमित प्रशासनिक कार्य ठप पड़ गए हैं। कर्मचारियों का वेतन अटक गया है। बीएमओ पद के रिक्त होते ही मासिक बकायों और बिलों की मंजूरी रुक गई है। इसके चलते ब्लॉक में तैनात कर्मचारियों की नवंबर माह की तनख्वाह अभी तक जारी नहीं की गई है। कर्मचारियों ने बताया कि वे कई दिनों से कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें केवल यही बताया जाता है कि जब तक नया बीएमओ नियुक्त नहीं होता तब तक तनख्वाह की फाइलें आगे नहीं बढ़ सकतीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें