पुलवामा। नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार को पुलवामा में नशा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 94 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस स्टेशन पुलवामा की टीम ने खाल्सा पारीगाम में लगाए गए नाके के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका जिसकी पहचान एजाज अहमद मोची निवासी खाल्सा पारीगाम के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से चरस बरामद की गई। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है। संवाद