कुलगाम। कुलाम चिनार के एक गरीब किसान के मछली फार्म में लगभग 3,000 मछलियां मर गईं। किसान ने बताया कि उसने कड़ी मेहनत और आर्थिक संघर्षों के बीच इस मछली पालन इकाई को खड़ा किया था ताकि वह अपने परिवार का सहारा बन सके। अचानक हुई इस त्रासदी ने उसे गहरे सदमे में डाल दिया है और अब उसके सामने परिवार का पालन-पोषण करने की गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा और हरसंभव सहायता प्रदान करने की मांग की है, ताकि वह दोबारा अपने पैरों पर खड़ा हो सके और उसके टूटे सपनों को नया सहारा मिल सके। संवाद