अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। मेंटीनेंस कार्यों के कारण विभिन्न 33 केवी और 132 केवी लाइनों पर शटडाउन किया जाएगा। इससे 12 और 15 जनवरी को सफालपोरा, गणपोरा, रेनिन, लंगेट और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यह जानकारी रविवार को केपीडीसीएल के मुख्य अभियंता (वितरण) ने दी।
33 केवी शरीफाबाद-वाडवान लाइन तथा 33 केवी शरीफाबाद-नारबल लाइन पर काम के चलते शरीफाबाद, दुर्बल, सोइबुघ, बोनपोरा, अस्तानपोरा, वाडवान, चेकी, हथरान, हंजिकपोरा, धर्मुना, रूसू, गोटपोरा, पायमुस, नारबल, कावूसा, लवायपोरा, सोजेथ, सानूर, मालपोरा, रेडबुघ, रेलवे स्टेशन मजहामा एवं आसपास के क्षेत्रों में 12 जनवरी को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इसी तरह ब्रैन, निशात, दल बंद, शालीमार, सेंटौर, बीबी कैंट, बुखवारा, नेडौस, टीआरसी, सोनवार, बादामीबाग, जीबी पंथ एवं आसपास के क्षेत्रों में 12 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
33 केवी निहालपोरा-गुलमर्ग लाइन पर काम के चलते टंगमर्ग, गुलमर्ग, खैबर, बेस स्टेशन, केबल कार एवं आसपास के क्षेत्रों में 14 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33 केवी रावलपोरा-बाग ए मेहताब लाइन पर काम के चलते बाग ए मेहताब, क्रालपोरा, मोचवा, ओल्ड मोचवा एवं आसपास के क्षेत्रों में 15 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
33 केवी रावलपोरा-चानापोरा लाइन पर काम के चलते चानापोरा, नेकबाग, नाटीपोरा, बाघाट, सनतनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में 15 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
33 केवी रावलपोरा-नापोरा एवं बाग़े मेहताब लाइन पर काम के चलते चानापोरा, नैकबाग, नाटीपोरा, बाघाट, सनतनगर, बाग ए मेहताब, क्रालपोरा, मोचवा एवं आसपास के क्षेत्रों में 19 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।