फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: युद्धस्तर पर काम जारी, 90 प्रतिशत क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कश्मीर पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड (केपीडीसीएल) की टीमें युद्धस्तर पर कार्य कर रही हैं। लगभग 90 प्रतिशत क्षेत्र में आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

विभाग के मुताबिक पूरी दक्षता व दृढ़ संकल्प के साथ कर्मचारी फील्ड में तैनात हैं। अधिकारियों ने बताया कि आंधी और भारी बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर विद्युत नेटवर्क को गंभीर नुकसान पहुंचा है। भारी बर्फबारी के चलते सड़कों के अवरुद्ध होने और सीमित पहुंच के कारण कल कई इलाकों में मरम्मत कार्य नहीं किया जा सका। सब-ट्रांसमिशन स्तर पर 135 में से 120 संख्या में 33 केवी लाइनें बहाल कर दी गई हैं जिससे इस स्तर पर लगभग 90 प्रतिशत नेटवर्क को पुनः सक्रिय किया जा चुका है।
इसी प्रकार वितरण स्तर पर 1302 में से 912 संख्या में 11 केवी फीडरों को ऊर्जीकृत कर दिया गया है और इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें