फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: ख्रियू में लोगों को साइबर ठगी से बचाव के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। पुलिस ने वीरवार को ख्रीयू क्षेत्र में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान लोगों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए गए। कार्यक्रम एसएचओ की निगरानी में और आईसी डीटीटी अवंतिपोरा के साथ मिलकर आयोजित किया गया।
विज्ञापन

लोगों को विभिन्न प्रकार के साइबर धोखाधड़ी, ऑनलाइन सुरक्षा उपायों और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के जिम्मेदार इस्तेमाल के बारे में संवेदनशील बनाया गया। इस मौके पर अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी कि वे ओटीपी, पासवर्ड और बैंक विवरण किसी के साथ साझा न करें ओर ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन के दौरान सतर्क रहें। पुलिस के अधिकारियों ने लोगों से अजनबियों के साथ सोशल मीडिया पर बातचीत करने से बचने को कहा। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित ब्राउजिंग और साइबर से संबंधित घटनाओं को तुरंत पुलिस या निर्दिष्ट साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टलों के माध्यम से शिकायत करने को कहा ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें