फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: खेलो इंडिया विंटर गेम्स से पहले टंगमर्ग और गुलमर्ग में सुरक्षा के कड़े प्रबंध

विज्ञापन
बारामुला के टंगमर्ग में वाहनों की जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसोर्ट गुलमर्ग में होने वाले खेलो इंडिया विंटर गेम्स (केआईडब्ल्यूजी) से पूर्व टंगमर्ग और गुलमर्ग में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 23 से 26 फरवरी तक होने वाले खेलों को देखते हुए दोनों ही इलाकों और इसके आस-पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

एक अधिकारी ने बताया कि इस संदर्भ में हाल ही में गुलमर्ग में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक भी की गई जिसकी अध्यक्षता जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर जोन के आईजी वीके बिरदी ने की थी। बैठक में पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के आला अधिकारी भी शामिल रहे। इस दौरान आईजी ने इस राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन के लिए किए गए सुरक्षा इंतजाम खुद जांचे थे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बैठक के बाद से जमीनी स्तर पर सुरक्षा बिंदुओं को सख्ती से लागू किया जा रहा है। सभी खास जगहों पर जिनमें मुख्य प्रस्पिर्धा स्थल, एंट्री और एग्जिट पॉइंट और मुख्य कनेक्टिंग रोड शामिल हैं पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। सुरक्षाबलों की ओर से टंगमर्ग में अस्थायी चेक पोस्ट (टीसीपी) पर भी गहन जांच जारी है। एथलीटों, अधिकारियों और आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई नाका प्वाइंट, मोबाइल वाहन चेक पोस्ट (एमवीसीपी) और व्यापक सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक की गुंजाइश नहीं रखी गई है ताकि राष्ट्र विरोधी तत्वों के मंसूबों को नाकाम बनाया जा सके।
विज्ञापन


बता दें कि केआईडब्ल्यूजी की तैयारियां आखिरी चरण में हैं। 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 400 एथलीट खेलो इंडिया विंटर गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं। इस साल 20 से 26 जनवरी तक लद्दाख के लेह में आइस इवेंट्स के लिए इन खेलों का प्रथम चरण हुआ था जबकि स्नो इवेंट्स के लिए दूसरा चरण 23 से 26 फरवरी तक गुलमर्ग में होगा। गुलमर्ग में चार मेडल वाले इवेंट होंगे। इनमें माउंटेनियरिंग, एल्पाइन स्कीइंग, नॉर्डिक स्कीइंग (क्रॉस-कंट्री) और स्नोबोर्डिंग शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें