- खेलो इंडिया विंटर गेम्स आज से, अब तक 500 से ज्यादा एथलीट पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
बारामुला। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स के छठे संस्करण के लेजर और मशाल शो का औपचारिक उद्घाटन किया। ओपनिंग सेरेमनी में खेल मंत्री सतीश शर्मा, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी, विधायक फारूक अहमद शाह, मंडलायुक्त अंशुल गर्ग, सचिव नुजहत गुल, उपायुक्त मिंगा शेरपा और दूसरे सीनियर अधिकारी शामिल हुए।
इस दौरान शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति, लेजर शो और दूसरे मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि देश के अलग-अलग हिस्सों से 500 से ज्यादा एथलीट इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए पहले ही गुलमर्ग पहुंच चुके हैं। अधिकारी ने कहा कि इस मशहूर विंटर स्पोर्ट इवेंट के आसानी से और सफल आयोजन के लिए गुलमर्ग गोल्फ क्लब, अन्य तय प्रतियोगिता स्थल और रहने की जगहों पर सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं।