फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: श्रीनगर में भीषण आग, तीन मंजिला मकान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर के खनयार क्षेत्र में स्थित रंगर स्टॉप पर शनिवार को एक मकान में आग भड़क उठी जिससे तीन मंजिला मकान को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीम मौके पर पहुंची और आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से पहले ही नियंत्रण में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि दूसरी मंजिल पर लगी आग की चपेट में एक तीन मंजिला मकान आया, हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

आग पर काबू पाने के लिए हजरतबल और रैनावाड़ी कमांड श्रीनगर से फायर टेंडर बुलाए गए। दमकल कर्मियों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लपटों को नियंत्रित किया और बड़े नुकसान से बचाया।पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें