फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गिरफ्तारियों के बावजूद पीड़ित परिवार को अब भी न्याय का इंतजार : महबूबा मुफ्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
- अमृतसर में कश्मीरी युवक की मौत के मामले में पीडीपी अध्यक्ष ने गृह मंत्री और पंजाब के डीजीपी से की समयबद्ध जांच की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से अमृतसर में एक कश्मीरी युवक की संदिग्ध मौत के मामले में समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा, दो गिरफ्तारियों के बावजूद पीड़ित परिवार को अब भी न्याय का इंतजार है।
महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इस घटना का विवरण साझा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग निवासी 27 वर्षीय एजाज अहमद डार 23 सितंबर को लापता हो गए थे। इसके बाद 28 अक्तूबर को अमृतसर में उनका शव बरामद हुआ, जिसकी मेडिकल रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा करती है।
विज्ञापन

पीडीपी प्रमुख ने मामले में अब तक हुई पुलिस कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि हालांकि इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है लेकिन पीड़ित परिवार को अब भी पूर्ण न्याय का इंतजार है।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए महबूबा मुफ्ती ने पंजाब के डीजीपी और केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यालय को टैग करते हुए अपनी अपील में कहा, पंजाब के डीजीपी और केंद्रीय गृह मंत्रालय इस पूरे मामले की समयबद्ध जांच सुनिश्चित करें। साथ ही इस घटना में शामिल प्रत्येक दोषी की पहचान कर उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें