श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सरकार के वित्त विभाग ने नेशनल पेंशन सिस्टम और यूनिफाइड पेंशन सिस्टम पर एक महत्वपूर्ण क्षमता निर्माण कार्यशाला बुलाने का निर्णय लिया है। यह कार्यशाला 9 जुलाई को सुबह 11 बजे कश्मीर विश्वविद्यालय (केयू) के आईटी इनोवेशन पार्क (डायरेक्टरेट ऑफ आईटी एंड एसएस) में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार प्रोटीन ई-गवर्नेंस टेक्नोलॉजी लिमिटेड और कश्मीर विश्वविद्यालय की ओर से इस कार्यशाला के लिए पंजीकरण सुबह 10:45 बजे शुरू होगा। इस कार्यशाला का उद्देश्य पेंशन प्रणालियों की कार्यप्रणाली को बेहतर और सुदृढ़ बनाना है। वित्त विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में के कार्यशाला में निदेशक, लेखा एवं ट्रेजरी (कश्मीर) अपनी पूरी एनपीएस टीम के साथ, वित्त निदेशक, ट्रेजरी अधिकारी और उनके एनपीएस डीलिंग कर्मचारी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आदि अधिकारियों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। ब्यूरो