श्रीनगर। कश्मीर विश्वविद्यालय (केयू) ने विज्ञान शिक्षा के लिए डिजिटल टूल्स पर जानकारीपरक वर्कशॉप लगाई। अल्लामा इकबाल लाइब्रेरी ने जोव इन एक्शन : रेवोल्यूशनिंग टीचिंग लर्निंग एंड साइंटिफिक डिस्कवरी विषय पर वर्कशॉप जोव के सहयोग से आयोजित की जो एक प्रमुख वीडियो-आधारित वैज्ञानिक मंच है।
इसका उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी संकायों के शिक्षकों, शोधार्थियों और छात्रों को शिक्षण व अनुसंधान में दृश्य और इंटरैक्टिव डिजिटल संसाधनों के उपयोग से परिचित कराना था। केयू की कुलपति प्रो. नीलोफर खान ने अपने संदेश में कहा, उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षण और अनुसंधान में नवीन डिजिटल टूल्स को एकीकृत करना आवश्यक है। जोव जैसे मंच सुलभ और आकर्षक वैज्ञानिक सामग्री प्रदान करके सिद्धांत और व्यवहार के बीच की खाई को पाटने में मदद कर सकते हैं। ब्यूरो