फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कारोबारियों ने की अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग

विज्ञापन
श्रीनगर में उपायुक्त से मिलने पहुंचा कश्मीर ट्रेडर्स का प्रतिनि​धिमंडल। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
- कश्मीर ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चरर्स फेडरेशन ने उपायुक्त के साथ की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चरर्स फेडरेशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को श्रीनगर के उपायुक्त अक्षय लाबरू के साथ परामर्श बैठक की। इस दौरान कारोबारियों ने अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चेयरमैन अबरार अहमद खान और अध्यक्ष हिलाल अहमद मंडू ने किया। यह प्रतिनिधिमंडल व्यापार, वाणिज्य, उद्योग, सड़क परिवहन और कारीगरों का एक एकल एकीकृत समूह है। प्रतिनिधिमंडल ने औपचारिक रूप से 16-सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत किया। इसमें बुनियादी ढांचे की कमियों को दूर करने, कानूनी गतिरोधों को सुलझाने और हालिया क्षेत्रीय बदलावों के बाद अर्थव्यवस्था की स्थिरता के लिए प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने बटमालू में 108 दुकानों वाले कांप्लेस का तत्काल हस्तांतरण और स्मार्ट सिटी प्रतिष्ठानों के लिए किराये में समायोजन, 2026 में पर्यटन में संभावित गिरावट की भरपाई के लिए एक विशेष राहत और पुनर्वास योजना और 40 चिन्हित परिवहन स्टैंडों काे सक्रिय करना, क्षेत्रीय व्यापार को औपचारिक रूप देने के लिए परिमपोरा में एकीकृत कार्यशाला केंद्र, एक फर्नीचर मंडी का विकास, व्यापारियों के मुनाफे की रक्षा के लिए अत्यधिक हवाई किराये पर सीमा लगाने और डिजिटल लेनदेन शुल्क कम करना आदि मांगें उपायुक्त के सामने रखीं।
विज्ञापन

डीसी ने शिकायतों का समाधान करने का दिया भरोसा
बैठक के दौरान उपायुक्त अक्षय लाबरू ने 16 बिंदुओं में से प्रत्येक के तकनीकी और कानूनी पहलुओं की बारीकी से जांच की। उपायुक्त ने फेडरेशन को आश्वासन दिया कि उनकी वैधानिक शक्तियों के दायरे में आने वाली सभी वास्तविक शिकायतों का प्रशासनिक तत्परता के साथ समाधान किया जाएगा। इन्हें बहुत जल्द सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें