फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कश्मीर मार्खोर की संख्या जानने के लिए कराया ओरिएंटेशन कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां। मिनी सचिवालय अरहामा, शोपियां के मीटिंग हॉल में कश्मीर मार्खोर की संख्या अनुमान के लिए बुधवार को विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जिसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में मार्खोर की बेहतर निगरानी, तकनीकी क्षमता निर्माण और सटीक जनगणना सुनिश्चित करना है। कश्मीर मार्खोर जो आईयूसीएन रेड लिस्ट में संकटग्रस्त श्रेणी में सूचीबद्ध है, जम्मू-कश्मीर में मुख्य रूप से हिरपोरा वन्यजीव अभयारण्य (शोपियां) और काजीनाग राष्ट्रीय उद्यान जैसे संरक्षित क्षेत्रों में पाया जाता है। यह ओरिएंटेशन कार्यक्रम संरक्षण प्रयासों को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल साबित होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें