पुलवामा। क्राइम ब्रांच कश्मीर की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट पुलवामा की अदालत में रियाज अहमद डार निवासी नारू रतिपोरा पुलवामा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह मामला धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है।
यह मामला हेड कांस्टेबल रियाज अहमद डार ने कथित तौर पर पुलिस अधिकारी के अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कई निर्दोष लोगों को सरकारी नौकरी प्रदान करने का बहाना बनाकर धोखा दिया। जिसके चलते पुलिस स्टेशन ईओडब्ल्यू श्रीनगर में प्रारंभिक जांच शुरू की गई।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने कई लोगों से धोखाधड़ी कर पैसे जमा किए थे उन्हें सरकारी नौकरी दिलाने के झूठे आश्वासन दिए थे। इन आरोपों के सबूत मिलने के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस थाना आर्थिक अपराधा शाखा में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद चार्जशीट न्यायिक फैसले के लिए अदालत में पेश की गई। संवाद