श्रीनगर। 132 केवी यूएसएचपी-1 से यूएसएचपी-2 (कांगन) ट्रांसमिशन लाइन में शटडाउन रहेगा। इस कारण 28 दिसंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक सुरफराव, कांगन, गागनगीर, गुंड और आस-पास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। यह जानकारी केपीडीसीएल डिस्ट्रीब्यूशन के चीफ इंजीनियर ने मंगलवार को दी। इसी तरह 33 केवी केपी बाग जवाहर नगर टैपलाइन में भी शटडाउन रहेगा जिस कारण 24 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक जवाहर नगर और आस-पास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। ब्यूरो