फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: न्यायमूर्ति जावेद इकबाल वानी ने कुलगाम जिला न्यायालय का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय के न्यायाधीश तथा कुलगाम जिले के प्रशासकीय न्यायाधीश न्यायमूर्ति जावेद इकबाल वानी ने शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर कुलगाम का आधिकारिक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नव-स्थानांतरित फास्ट ट्रैक, स्पेशल कोर्ट (एनआईए) कुलगाम-शोपियां का विधिवत उद्घाटन किया और जिला न्यायपालिका के समग्र कार्य-प्रणाली का निरीक्षण किया। न्यायमूर्ति वानी ने कोर्ट परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। दौरा समाप्त होने से पहले उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक कर न्यायिक कार्यों में तेजी लाने तथा आम जनता को त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें