फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: जेकेएसए ने उपराज्यपाल को लिखा पत्र, अधिकतम उम्र 40 वर्ष करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर बैंक भर्ती में आयु सीमा पर विवाद:
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर छात्र संघ (जेकेएसए) ने जम्मू-कश्मीर बैंक की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर और बैंकिंग एसोसिएट्स की भर्ती में तय की गई आयु सीमा पर कड़ा एतराज जताया है। संगठन ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को पत्र लिखकर इस मामले में सीधे हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है। जेकेएसए ने अधिकतम उम्र 40 वर्ष करने की मांग की है।

संघ का कहना है कि बैंक प्रबंधन और सक्षम अधिकारियों के समक्ष यह मुद्दा उठाया जाए ताकि केंद्र शासित प्रदेश के हजारों शिक्षित और बेरोजगार युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो सके।छात्र संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. जुबैर रेशी ने कहा कि करीब छह साल के लंबे अंतराल के बाद बैंक में नई भर्ती का ऐलान एक स्वागत योग्य कदम था। हालांकि, अधिकतम आयु सीमा को घटाकर महज 30 वर्ष तय किए जाने से सालों से तैयारी कर रहे हजारों योग्य और होनहार उम्मीदवार इस दौड़ से बाहर हो गए हैं। इस फैसले से युवाओं में भारी निराशा है।
विज्ञापन

संगठन ने तर्क दिया कि किसी भी भर्ती प्रक्रिया में रिक्तियों की घोषणा में हुई असामान्य देरी और युवाओं की जमीनी परिस्थितियों को ध्यान में रखा जाना जरूरी है। प्रशासनिक स्तर पर भर्ती में हुई देरी का खामियाजा उम्मीदवारों को नहीं भुगतना चाहिए। जेकेएसए ने रेखांकित किया कि पिछली भर्ती में पीओ पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष रखी गई थी। छह साल बाद आई इस नई अधिसूचना में उम्र सीमा बढ़ाने के बजाय उसे घटाकर 30 वर्ष कर देना सरासर अन्यायपूर्ण है।
पत्र में जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) का उदाहरण देते हुए कहा गया कि सरकारी भर्तियों में ओपन मेरिट श्रेणी के उम्मीदवारों को 40 वर्ष तक की आयु सीमा की छूट मिलती है। इसी तर्ज पर जेके बैंक को भी समावेशी दृष्टिकोण अपनाते हुए अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष करनी चाहिए। यदि यह संभव न हो, तो कम से कम पिछली 32 वर्ष की सीमा को तुरंत बहाल कर विशेष छूट दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

इसके अलावा संघ ने पदों के वितरण पर भी सवाल उठाए। डॉ. रेशी के अनुसार, विज्ञापित कुल 1,356 पदों में से ओपन मेरिट के लिए केवल 542 पद ही रखे गए हैं, जिससे सामान्य वर्ग के युवाओं के अवसर बेहद सीमित हो गए हैं। जेकेएसए ने उपराज्यपाल से अपील की है कि वे युवाओं के प्रति सहानुभूतिपूर्ण रुख अपनाते हुए बैंक प्रबंधन को जल्द से जल्द उचित आयु छूट देने का निर्देश दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें