फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कुलगाम में डीआईजी ने तेज जांच और कानूनी प्रक्रिया पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध और यूएपीए मामलों की समीक्षा, अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और तैनाती पर भी हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। दक्षिण कश्मीर रेंज के डीआईजी जावेद इकबाल मट्टू ने जिला पुलिस कार्यालय कुलगाम के कॉन्फ्रेंस हॉल में अपराध और यूएपीए से जुड़े मामलों की व्यापक समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने तेज जांच और कानूनी प्रक्रिया पर जोर दिया।
बैठक में अपराध और यूएपीए के तहत चल रही जांच की विस्तार से समीक्षा की गई। डीआईजी ने मामलों के जल्द निपटारे, जांच का स्तर ऊंचा रखने और कानूनी प्रक्रिया का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने फील्ड अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल, सक्रिय पुलिसिंग और आपराधिक व राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए प्रयास तेज करने को कहा। डीआईजी ने अधिकारियों को खुफिया तंत्र मजबूत करने और संवेदनशील मामलों में समय पर फॉलो-अप करने के निर्देश भी दिए। एसएसपी ने जिले के मौजूदा अपराध हालात और विभिन्न मामलों की जांच में हुई प्रगति की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जांचीं
डीआईजी एसकेआर ने श्री अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए सुरक्षा इंतजामों और कर्मियों की तैनाती की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपनी यूनिटों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ पूरा तालमेल रखें, ताकि बेहतर नतीजे मिलें। यात्रा के शांतिपूर्ण और सुचारु संचालन के लिए व्यवस्था और योजना बनाने को कहा। बैठक में एसएसपी कुलगाम अनायत अली चौधरी, एडिशनल एसपी, एडिशनल एसपी एनएचडब्ल्यू काजीगुंड के अलावा सभी एसडीपीओ, डीवाईएसपी पीसी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें