कुपवाड़ा। कृषि मंत्री जावेद अहमद डार ने शनिवार को कुपवाड़ा का दौरा किया। यहां उन्होंने कृषि विभाग कार्यालय में आयोजित मेगा किसान मेले की अध्यक्षता की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सलाहकार व विधायक त्रेहगाम नसीर असलम वानी, विधायक लोलाब मीर सैफुल्लाह, डीसी कुपवाड़ा कासिर जमशीद लोन, डायरेक्टर एग्रीकल्चर श्रीकांत सुसे, डायरेक्टर हार्टीकल्चर सरताज अहमद शाह, हार्टीकल्चर प्लानिंग एंड मार्केटिंग गुलाम जिलानी जरगर और अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त कुपवाड़ा, मुफ्ती फरीद उ-दीन इस अवसर पर मौजूद थे। संवाद