फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: प्रदेश को मिलेंगी 275 एआई एक्स-रे मशीनें, 9 एमआरआई और 4 मैमोग्राफी यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीएम फंड से स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, टीबी-स्तन कैंसर की जांच होगी आसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य ढांचे को बड़ा बूस्ट देते हुए 275 एआई सक्षम पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन, 9 एमआरआई (1.5 टेस्ला) यूनिट और 4 डिजिटल मैमोग्राफी यूनिट आवंटित की हैं। ये सभी उपकरण प्रधानमंत्री फंड से यूटी को दिए जाएंगे।
इस प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और जम्मू-कश्मीर सरकार के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। ये मशीनें यूटी के चिन्हित सरकारी अस्पतालों में लगाई जाएंगी जिससे डायग्नोस्टिक सेवाएं मजबूत होंगी। एआई-एक्स-रे मशीनों से टीबी की शुरुआती जांच आसान होगी, जबकि मैमोग्राफी यूनिट से स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार अपनी नामित एजेंसियों के जरिए इन उपकरणों की खरीद, स्थापना और कमीशनिंग करेगी। आने वाले महीनों में सप्लाई शुरू होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को साइट तैयार रखने, जरूरी स्टाफ तैनात करने और मशीनों को जल्द चालू करने की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि लोगों को जल्द से जल्द ये सुविधाएं मिल सकें। विभाग के मुताबिक यह आवंटन स्वास्थ्य विभाग के लगातार प्रयासों का नतीजा है। मुख्य सचिव अटल डुल्लू खुद स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधारों पर नजर रख रहे हैं। उनका जोर स्वास्थ्य ढांचे के आधुनिकीकरण, सरकारी संस्थानों को मजबूत करने और पूरे यूटी में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर है।
विज्ञापन


कैसे मिलेगा लाभ
इन मशीनों के लगने से सरकारी अस्पतालों की जांच क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। मरीजों को रेफर करने की जरूरत कम होगी, बीमारियों का समय पर पता चलेगा और इलाज जल्द शुरू हो सकेगा। खासकर दूरदराज के इलाकों में हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें टीबी की जांच में क्रांतिकारी साबित होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें