फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग 14-15 अप्रैल को ट्रैवल मार्ट की करेगा मेजबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- देश भर के 20 से ज्यादा राज्यों से 250 हितधारक एक साथ होंगे शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग इस साल 14-15 अप्रैल में कश्मीर ट्रैवल मार्ट की मेजबानी करेगा। इसका उद्देश्य इस क्षेत्र की पर्यटन क्षमता को उजागर करना है। यह जानकारी वीरवार को मुख्यमंत्री ने दी।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट में लिखा, जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग 14-15 अप्रैल को कश्मीर ट्रैवल मार्ट-2026 की मेजबानी करने के लिए तैयार है जिसमें देश भर के 20 से ज्यादा राज्यों से लगभग 250 हितधारक एक साथ शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम क्राफ्ट सफारी, विशेष रूप से तैयार किए गए डेस्टिनेशन टूर और बिजनेस टू बिजनेस (बी2बी) मुलाकातों के जरिए इस क्षेत्र की अपार पर्यटन क्षमता को उजागर करेगा। इससे हितधारकों को कश्मीर की संस्कृति, विरासत और गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी का एक समृद्ध और यादगार अनुभव मिलेगा। उन्होंने कहा, यह पर्यटन संबंधों को मजबूत करने और कश्मीर को एक प्रमुख वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में और अधिक स्थापित करने के उद्देश्य से उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें