बारामुला। सामुदायिक पुलिसिंग पहल के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जिला बारामुला में पुलिस-जनता संबंधों को मजबूत करने और समुदाय के साथ विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से 30 जन-संपर्क कार्यक्रम आयोजित किए।
ये जन-संपर्क कार्यक्रम जिले के विभिन्न 30 स्थानों पर आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम, साइबर अपराध, यातायात सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा अन्य सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों के साथ सीधे संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और वास्तविक शिकायतों के समयबद्ध समाधान का आश्वासन दिया। पुलिस ने लोगों से समाज में शांति, सद्भाव और कानून के पालन में सहयोग करने की अपील भी की। संवाद