श्रीनगर। डल झील को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए जम्मू-कश्मीर लेक कंजर्वेशन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बुधवार को फील्ड दौरा किया। अथॉरिटी के वाइस चेयरमैन खुर्शीद अहमद शाह ने तेलबाल, बटपोरा, हबक शानपोरा और बागी चांदपोरा इलाकों में डल झील में गिरने वाले इनफ्लो चैनलों का मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अथॉरिटी द्वारा अधिग्रहित की गई जमीन की मौजूदा स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चैनलों की नियमित सफाई और देखरेख सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के लिहाज से संवेदनशील इन इलाकों में किसी भी तरह का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद