पुलवामा में जब्त की नशा तस्करी के आरोपी की कार।स्रोत पुलिस
- फोटो : Archive
पुलवामा। पुलिस ने नशा तस्करी केस में इस्तेमाल किए गए एक वाहन को एनडीपीएस एक्ट के तहत कुर्क किया है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार से जुड़ी संपत्तियों पर आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी। थाना पुलवामा में दर्ज एफआईआर के संदर्भ में यह कार्रवाई की गई।
एसआईटी एनडीपीएस पुलवामा को पुख्ता सबूत मिले कि उक्त वाहन का इस्तेमाल नशे की तस्करी में किया गया था। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वाहन को कुर्क कर लिया गया। संवाद