फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: आईयूएसटी ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर लगाई कार्यशाला

विज्ञापन
पुलवामा के अवंतिपोरा में आईयूएसटी का कार्यक्रम। स्रोत प्रशासन... जरूरी फोटो
विज्ञापन
पुलवामा। इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईयूएसटी) ने ‘शहरी नियोजन, विकास और निगरानी में आपदा जोखिम न्यूनीकरण : एक आपदा-सहिष्णु जम्मू-कश्मीर का निर्माण’ विषय पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का समापन किया। यह कार्यशाला वास्तुकला विभाग, सेंटर फॉर डिजास्टर रिस्क रिडक्शन (सीडीआरआर) और प्लानिंग एंड जियोमैटिक्स विभाग, आईयूएसटी की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित की गई थी जिसमें जम्मू-कश्मीर सरकार के आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण विभाग (डीएमआरआरआर) का सहयोग था। कार्यशाला का समापन समारोह में जीएन इत्त निदेशक सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस एंड पॉलिसी एनालिसिस आईयूएसटी ने भाग लेने वाले सरकारी अधिकारियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें