फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: ईरान ने खोला हवाई क्षेत्र, आज आएगी पहली निकासी उड़ान; फंसे भारतीय छात्रों को लाने की प्रक्रिया तेज

Fri, 16 Jan 2026 12:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अनुसार तेहरान से दिल्ली के लिए पहली निकासी उड़ान शुक्रवार को रवाना होने वाली है। सभी छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
demo - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र को नागरिक उड़ानों के लिए दोबारा खोल दिया है। इसी के साथ वहां फंसे भारतीय छात्रों की निकासी प्रक्रिया तेज हो गई है। जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अनुसार तेहरान से दिल्ली के लिए पहली निकासी उड़ान शुक्रवार को रवाना होने वाली है। सभी छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन


दूतावास ने उनके व्यक्तिगत विवरण, पासपोर्ट एकत्र कर लिए हैं और पहले बैच के छात्रों को सुबह 8:00 बजे तक तैयार रहने की सूचना दे दी गई है। पहले बैच में गोलीस्टन यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ-साथ एसबीयूएमएस (शहीद बेहेश्ती यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज) और टीयूएमएस (तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज) के कुछ छात्र शामिल होने की संभावना है।

अधिकारियों के मुताबिक अंतिम यात्री सूची की पुष्टि के बाद वीरवार देर रात इसे जारी किया जाएगा। जम्मू एंड कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि बाकी छात्रों की निकासी भी सुचारु और सुरक्षित रूप से जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें