फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सूचना निदेशक ने कश्मीर संभाग के जिला सूचना केंद्रों के कामकाज की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
- नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए
विज्ञापन

श्रीनगर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की निदेशक, श्रेया सिंघल ने वीरवार कश्मीर संभाग के विभिन्न जिला सूचना केंद्रों के कामकाज और प्रदर्शन का आकलन करने के लिए एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभाग द्वारा ''''नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान'''' के तहत चलाई जा रही मौजूदा गतिविधियों की भी समीक्षा की।
बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुए, निदेशक ने जमीनी स्तर पर जनसंपर्क तंत्र को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, सरकारी नीतियों, कल्याणकारी पहलों और विकासात्मक उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने में जिला सूचना केंद्रों की अहम भूमिका है। श्रेया सिंघल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जिला प्रशासन के साथ समन्वय को और बेहतर बनाएं तथा सरकारी कार्यक्रमों और नीतियों का त्वरित कवरेज सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा, शैक्षणिक संस्थानों, ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी केंद्रों में सेमिनारों, जागरूकता कार्यक्रमों, सांस्कृतिक गतिविधियों और सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना, शिक्षा और संचार गतिविधियों को तेज करें। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें