फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: भारतीय उद्योग परिसंघ-यंग इंडियंस प्रतिनिधिमंडल ने किया टंगधार का दौरा

विज्ञापन
कुपवाड़ा के करनाह में पहुंचा डेलिगेशन। स्रोत सेना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुपवाड़ा। भारतीय उद्योग परिसंघ यंग इंडियंस के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को टंगधार का दौरा किया। प्रतिनिधियों ने कर्णा समुदाय के बुजुर्गों, छात्रों, सिविल प्रशासन के अधिकारियों और स्थानीय उद्यमियों से बातचीत की।
विज्ञापन

भारतीय सेना की ओर से सुविधा प्रदान किए गए इस दौरे का उद्देश्य सीमा क्षेत्र और युद्धभूमि पर्यटन को बढ़ावा देना था। साथ ही क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास और रोजगार सृजन के अवसरों का पता लगाना था। वहीं इस मौके पर कर्णा के युवा होमस्टे, कुटीर उद्योग और उद्यमिता पर चर्चा में उत्साहपूर्वक भाग लिए। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने स्थानीय युवाओं को अपने सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने स्थिर आजीविका विकसित करने और क्षेत्र की पर्यटन क्षमता को मजबूत करने में मेंटरशिप, मार्गदर्शन और समर्थन देने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में मुस्ताज, सहायक आयुक्त राजस्व, मुद्दासिर, बीडीओ टंगधार, अमीन भट तहसीलदार, प्राचार्य, जीडीसी टंगधार और जिला उद्योग विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें