कुलगाम। चावलगाम के लोगों की बिजली समस्या का समाधान हो गया है। डीसी ने सोमवार को चावलगाम में 150केवीए पावर सब-स्टेशन का उद्घाटन किया।
अब लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि शहर में बिजली आपूर्ति से संबंधित सार्वजनिक शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। डीसी ने बताया कि नए फीडर को सक्रिय किया गया है ताकि बिजली ढांचे को मजबूत किया जा सके और क्षेत्र में अधिक विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने कहा कि इस सुविधा के उद्घाटन के साथ बिजली से संबंधित समस्याओं में विशेष रूप से चावलगाम और छुटबाल क्षेत्रों में सुधार की उम्मीद है जो अब तक प्रभावित कर रही थीं। इस अवसर पर डीसी ने लोगों को बताया कि नया सब-स्टेशन लोड प्रेशर को कम करने, पावर कट को न्यूनतम करने और समग्र वोल्टेज स्थिरता सुधारने में मदद करेगा।