फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अवैध लकड़ी समेत वाहनजब्त, तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांदरबल। पुलिस ने लकड़ी की तस्करी के खिलाफ चलाए अभियान के दौरान अवैध लकड़ी की एक खेप और लोड कैरियर ऑटो को जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से वीरवार को वुस्सान में नाका लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी। पुलिस की टीम ने संदिग्ध लोड कैरियर को रोका और उसकी जांच की। निरीक्षण के दौरान पुलिस ने वाहन में अवैध रूप से काटी गई आठ किलो लकड़ी को बरामद किया। वहीं इस दौरान वाहन चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस की ओर से वाहन की जांच करने के बाद पता चला कि जब्त लकड़ी किसी भी वैध अनुमति दस्तावेज के बिना ही ली जा रही थी। पुलिस ने इस संदर्भ में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 और वन अधिनियम की धारा 26 के तहत पुलिस स्टेशन गांदरबल में मामला दर्ज कर लिया। आरोपी इरशाद अहमद डार निवासी नीलहनाजवान कंगन को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें