पुलवामा। अवैध खनन के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलवामा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से निकाली गई रेत से लदे एक टिप्पर को जब्त किया है। पुलिस पोस्ट नेवा द्वारा नाका चेकिंग के दौरान एक टिप्पर को रोका गया। जांच के दौरान वाहन चालक की पहचान शाकिर अहमद डार निवासी लेल्हार, काकापोरा के रूप में हुई। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद