फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अवैध रेत से लदे पांच ट्रक जब्त, जुर्माना वसूला

विज्ञापन
गांदरबल में जब्त किए वाहन। स्रोत पुलिस - फोटो : यूपीसीडा प्रांगण में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ के दौरान पर्यटनमंत्री जयवीर सिंह,विधायक मनीष असीजा,प्रेमपाल धनगर,महापौर कामिनी राठौर,डीएम संतोष शर्मा,सीडीओ व अन्य। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गांदरबल। अवैध खनन और खनिजों की तस्करी के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच ट्रकों को अवैध रूप से रेत ले जाते हुए पकड़ा। इन वाहनों को जब्त किया गया। विभाग ने नियमों के अनुसार प्रत्येक वाहन पर 17 हजार 425 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस तरह कुल 87 हजार 125 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
थाना सोनमर्ग की पुलिस टीम ने नियमित जांच के दौरान कारगिल से गांदरबल की ओर जा रहे इन ट्रकों को रोका। जांच में पाया गया कि ट्रकों में बिना वैध अनुमति के रेत लदी हुई थी जो खनन नियमों का उल्लंघन है। मामले की जानकारी तुरंत जियोलॉजी एंड माइनिंग विभाग को दी गई। विभाग की रिपोर्ट के आधार पर सभी पांच ट्रकों को चालान किया गया और कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत जब्ती आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि वह अवैध खनन गतिविधियों पर लगाम लगाने और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जिले भर में इस तरह के प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेंगे और अवैध खनन व परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें