अवंतिपोरा। पुलिस की ओर से अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई को जारी रखते हुए खरीयू पुलिस स्टेशन ने मंडकपाल खरीयू में जांच के दौरान दो टिप्पर जब्त किए। जांच के दौरान पुलिस ने वाहनों को खनिजनों की अवैध खोदाई और परिवहन में शामिल पाया गया। इस संदर्भ में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अवैध खनन में शामिल वाहनों व लोगों को सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। संवाद