फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बारामुला में अवैध खनन मामले में दो ट्रैक्टर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। अवैध खनन और खनिज संसाधनों के अनाधिकृत परिवहन के खिलाफ लगातार जारी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए बारामुला पुलिस ने रविवार को टंगमर्ग इलाके में निर्माण सामग्री के गैर-कानूनी परिवहन में शामिल दो ट्रैक्टरों को पकड़ा।
विज्ञापन

जांच के दौरान एक ट्रैक्टर को जिसे मोहम्मद रमजान भट निवासी हरिवातनो टंगमर्ग चला रहा था, अवैध रूप से निकाली गई नाले की बजरी ले जाते हुए पाया गया। वहीं एक अन्य ट्रैक्टर को जिसे फैसल अहमद लोन निवासी खौंचपोरा टंगमर्ग चला रहा था, अवैध रेत ले जाते समय रोका गया। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें