बारामुला में जब्त किए गए वाहन। स्रोत पुलिस
बारामुला। अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार सुबह डारगाम नाला क्षेत्र में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से खनिज के काम में लगे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया।
अधिकारियों के अनुसार सुबह करीब 8 बजे संयुक्त टीम ने डारगाम नाला में अभियान चलाया। इस दौरान दो ट्रैक्टर बिना अनुमति के नाले से खनिज निकालते हुए पाए गए। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। जब्त किए गए ट्रैक्टरों के चालकों की पहचान फैसल अहमद निवासी बंगदारा और मेहराजुद्दीन मीर निवासी वुस्सन खोई के रूप में हुई है। आरोप है कि दोनों बिना अनुमति के अवैध तरीके से खनन कर रहे थे। एमएमडीआर एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद