बारामुला। अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत वानीगाम नाला क्रेरी से अवैध तरीके से बॉल्डर और बजरी निकाल रहे तीन ट्रैक्टर पुलिस ने जब्त कर लिए। पुलिस की ओर से यह कार्रवाई क्षेत्र में नियमित रूप से चल रही निगरानी और जांच के दौरान की गई। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विकास और विनियमन अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद