फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बडगाम पुलिस ने कराई हाफ मैराथन

विज्ञापन
गांदरबल में हाफ मैराथन के दौरान प्रतिभागी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
श्रीनगर। बडगाम पुलिस ने फिटनेस स्पोर्ट्स क्लब बडगाम के सहयोग से सिविक एक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत रविवार को हाफ मैराथन का आयोजन किया। मैराथन बडगाम के स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू हुई जो शेखपुरा पेट्रोल पंप तक गई। इसके बाद वापस स्पोर्ट्स स्टेडियम बडगाम में पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

इस मैराथन में प्रतिभागियों ने लगभग 13 किलोमीटर की दूरी तय की। घाटी के विभिन्न हिस्सों से 80 से अधिक एथलीटों ने इस आयोजन में भाग लिया। दौड़ को सज्जाद अहमद, जेकेपीएस, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (मुख्यालय) बडगाम ने एसएचओ बडगाम के साथ मिलकर अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजन का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ जिसमें विजेताओं और प्रतिभागियों को मेडल, स्मृति चिह्न तथा प्रमाणपत्र वितरित किए गए। सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट भी प्रदान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें