कुलगाम। अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को जब्त किया। इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस के अनुसार टीम ने संदिग्ध वाहनों को रोका। इनमें दो ट्रैक्टर और एक डंपर शामिल था। जांच के दौरान पाया गया कि इन वाहनों में अवैध रूप से निकाले गए खनिज पदार्थ ले जाए जा रहे थे। तीनों वाहनों को मौके पर ही जब्त कर चालकों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद