बारामुला। नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार को पिंजूरा इलाके में अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया। अधिकारियों ने बताया कि एक विश्वसनीय सूचना मिली थी जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मजिस्ट्रेट और आबकारी, राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध अफीम के पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। नमूने भी एकत्र कर जब्त किए गए। संबंधित जमीन आरोपी बशीर अहमद मलिक की पाई गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।