शोपियां में जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली। स्रोत पुलिस
कुलगाम। चौवलगाम क्षेत्र में शुक्रवार को खनिज सामग्री को अवैध रूप से ले जाने की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए छह ट्रैक्टर और ट्रालियों को जब्त कर लिया गया। जिला खनन अधिकारी डॉ. खुर्शीद की अगुवाई में टीम ने अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त होने के चलते कई वाहनों का निरीक्षण किया। वहीं कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध रूप से निकाली गई खनिज सामग्री से भरे छह ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त किया जोकि बिना अनुमति के सामग्री लेकर जा रहे थे। विभाग की ओर से कानूनी कार्रवाई के तहत खनन कानूनों के प्रासंगिक प्रावधानों के उल्लघंन को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद