बारामुला के सोपोर में पकड़े गए ड्रग तस्करी के आरोपी। स्रोत पुलिस
- फोटो : katra news
बारामुला। पुलिस ने शनिवार को सोपोर में जानवारा क्रॉसिंग के पास लगे नाके पर जांच के दौरान नशा तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि जब एक गाड़ी को रोक कर तलाशी ली गई तो उसमें से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी आरिफ चोपान और मुश्ताक अहमद निवासी जानवारा के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद