बारामुला में जब्त किए वाहन और पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
बारामुला। अवैध खनन पर कार्रवाई जारी रखते हुए पुलिस ने विगत वीरवार को फिरोजपोरा क्षेत्र में रात के समय छापा मारा। इस दौरान तीन बुलडोजर और एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। अधिकारियों के अनुसार अवैध खनन की शिकायत मिलने पर विशेष टीम को तुरंत रेराम गर्दी मैदान नाले पर भेजा गया। जब्त किए गए वाहनों को साकिब मंजूर, मुश्ताक डार, वसीम अहमद और मुजाफ्फर अहमद चला रहे थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। संवाद